फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण निगम के अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्य में सुधार न होने पर समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। राजस्व वसूली की समीक्षा की और वसूली तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयुक्त ने डीएम को निर्देश दिया कि वे निर्माण कार्य से जुड़ी लापरवाह कार्यदायी संस्थाओें के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज न करें। शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने अफसरों को निर्देश दिया कि जिन विभागों की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, उनसे संबंधित अधिकारी निर्माण एजेंसियों की रिपोर्ट के सहारे न रहें। निर्माण कार्य का पूरी तरह से नियमित जायजा लेते हुए उच्चाधिकारियोें को अवगत कराएं ताकि कार्रवाई की जा सके। सामग्रियों की तकनीकी जांच भी कराने का उन्होंने निर्देश दिया। लोहिया गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्य तेज कराने को कहा। डीपीआरओ और सीएमओ को स्वच्छता अभियान तेज कराने को कहा। आयुक्त ने अधुरे कार्यों को हर हाल में अक्तूबर तक पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही चेताया कि धीमी प्रगति के लिए संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम डीके सिंह ने अधिकारियों को आगाह किया कि वे विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप बनाए रखें, अन्यथा अपनी लापरवाही का खामियाजा भुगतने को तैयार रहें। बैठक में कर करत्तर की समीक्षा करते हुए लक्ष्य पूरा करने के भी निर्देश दिया। इस दौरान अपर आयुक्त प्रदीप कुमार, सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम मनीलाल यादव, सीएमओ एबी सिंह, डीपीआरओ एमपी द्विवेदी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें