नगर पंचायत चुर्क के रेलवे स्टेशन रोड निवासी एक किशोर की शनिवार की रात करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
चुर्क रेलवे स्टेशन रोड के रहने वाले अमित विश्वकर्मा का पुत्र हर्ष (15) शनिवार की रात में करीब दस बजे बाथरूम गया हुआ था। वहां स्वीच ऑन करने के दौरान उसने बिजली के तार को छू लिया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
चीख पुकार सुनकर घरवाले बिजली आपूर्ति बंद कर हर्ष को अस्पताल ले गए। वहां जांच के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पिता अमित ओबरा से घर पहुंचे। हर्ष चुर्क स्थित जय ज्योति इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था।