राबर्ट्सगंज विमला इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम पर ख?
- फोटो : SONBHADRA
यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है। हाईस्कूल में शामिल 84.27 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इसमें 86 प्रतिशत छात्राएं और 82 प्रतिशत छात्र हैं। वहीं इंटर का रिजल्ट 87.47 प्रतिशत रहा। इंटर में 92 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.34 ही रहा।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के कुल 77 विद्यालयों से 42600 बच्चे पंजीकृत हुए थे। इसमें 39355 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इंटर में कुल 17498 परीक्षार्थियों में 15305 उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इसमें 8493 छात्राएं हैं, जबकि छात्रों की संख्या 6812 है। वहीं हाईस्कूल में 21857 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें 18419 उत्तीर्ण हुए। पास होने वाले परीक्षार्थियों में 9765 छात्राएं हैं। छात्र 8654 पास हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि हाईस्कूल में जिले का कुल परीक्षा परिणाम 84.27 प्रतिशत रहा है। इंटर में 87.47 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। दोनों ही श्रेणियों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत अच्छा रहा है। परीक्षा देने वालों में भी छात्राओं की संख्या अधिक थी। उन्होंन सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों-अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी।
टॉपर्स की सूची में इंटर की लड़कियां हावी, हाईस्कूल के लड़के
परीक्षा परिणाम के साथ बोर्ड ने जिले के टॉप-10 की सूची भी जारी की है। हाईस्कूल में कुल 28 परीक्षार्थी टॉप-10 में चयनित हुए हैं। इसमें 19 लड़के हैं, जबकि लड़कियों की संख्या नौ है। दूसरी ओर इंटर की श्रेष्ठता सूची में कुल 14 परीक्षार्थियों को जगह मिली है। इस सूची में नौ नाम लड़कियों के हैं। सिर्फ पांच लड़के ही इस सूची में जगह बना पाए हैं।
ेबर्ट्सगंज प्रकाश जीनियस इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परि?- फोटो : SONBHADRA