ठेलिया, रेहाड़ी, पटरी दुकान कर्मचारी संघ ने रविवार को अनपरा बाजार में बैठक की। ओबरा में सब्जी एवं फुटपाथ व्यापारियों से किये जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि परियोजना प्रबंधन के इस निर्णय से सब्जी व्यवसायी भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। वर्षों से काबिज सब्जी व्यवसायियों को उजाडना किसी साजिश की ओर इशारा करती है । जिससे कभी भी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की नीति है कि गरीबों को उजाड़ा नहीं जाएगा लेकिन इसके विपरीत परियोजना प्रबंधन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। यदि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं होती है तो संपूर्ण ठेला, रेहाड़ी, पटरी व्यवसायी हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन एवं शासन प्रशासन की होगी। बैठक में जिला महामंत्री परमानंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।