फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हो रहे आगमन के तैयारियों का शुक्रवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को कार्यों में और तेजी से लग कर तैयारियों को पूर्ण कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री के मंच के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उन्होंने भीड़ को नियंत्रण, बैरिकेटिंग, मीडिया प्रतिनिधियों आदि को कवरेज करने हेतु मीडिया सेल आदि का मुकम्मल प्रबंध का भी जायजा लिया। वहीं शाम को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक से कार्यक्रम स्थल तक सदर एसडीएम डा. अंकुर लाठर, एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, सीओ विवेकानंद तिवारी, भारत भूषण तिवारी ने रूट मार्च कर सड़क के दोनों तरफ जो लोग अतिक्रमण किए है उन्हें 24 घंटे के अंदर हटाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि स्वयं जो लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें