फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमींदोज की गईं पहाड़ी पर लगी झोपड़ियां, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोभद्र (डाला)। वन भूमि पर लगातार हो रहे कब्जे के खिलाफ विभागीय अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डाला चढ़ाई के पास स्थित पहाड़ी पर लगी झोपड़ियों को मंगलवार को वन कर्मियों उजाड़ दिया गया। रेंजर महेंद्र कुमार यादव ने अतिक्रमण के आरोप में मनोज यादव, अमन अंसारी के खिलाफ चोपन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ओबरा वन प्रभाग के डाला वन रेंज की पहाड़ी पर अवैध रूप से कब्जा कर कुछ लोगों ने झोपड़ियां लगा ली हैं। आये दिन कब्जा कर लोग घर बनाकर उसमें रह रहे हैं। यह सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को वन रेंजर महेंद्र कुमार यादव, पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में वन और पुलिस विभाग की टीम वन विभाग की पहाड़ी पर पहुंची। यहां टीम ने कब्जा कर झोपड़ी बनाने वालों की झोपड़ियों को उजाड़कर मिट्टी की दीवार गिरा दी। वन भूमि खाली कराने गयी टीम व पुलिस को अवैध कब्जा करने वालों के विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन वन और पुलिस कर्मियों ने किसी की नहीं सुनी। वन भूमि खाली कराते समय टीम का सदस्य वाचर देवीचंद पुत्र लालधारी घायल हो गया। बांस-बल्ली गिरने से उसे चोट आई। रेंजर महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पहाड़ी पर कब्जा करने के मामले में वहां के मनोज यादव और अमन अंसारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। वन विभाग की टीम मे अनिल सिंह, दिनेश यादव, विनोद कुमार, रमापति द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें