लोढ़ी स्थित जिला सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेला में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : samvad
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सात निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों पर 89 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोजगार मेले में 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही डीसेट्स फरीदाबाद, सोलेरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मधुपुर सोनभद्र, वज्र एलईडी सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड राॅबर्ट्सगंज, किसान बाजार राॅबर्ट्सगंज, रॉयल इनफिल्ड रॉबर्ट्सगंज, श्रीराम फाईनेन्स राॅबर्ट्सगंज एवं कृतिका एडवरटाईजिंग राॅबर्ट्सगंज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिये विभिन्न पदों के लिए 89 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस मौके पर सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।