फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर पलटी ट्रक को मालगाड़ी ने घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद पावर प्रोजेक्ट के रेल पथ पर पलटी खाली ट्रक को कोयला वाहन ट्रेन ने कई मीटर घसीट दिया। इसके बाद एक ट्रैक पर कोयला परिवहन ठप हो गया। सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने ट्रक को हटवा कर ट्रैक दुरुस्त कराया तब जाकर आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

एनसीएल की अमलोरी कोयला परियोजना व एनटीपीसी के रिहंद बिजली घर के बीच कोयला परिवहन के लिए पावर प्रबंधन ने दो समानांतर ट्रैक बिछाया है। बताते है कि गुरूवार के भोर में नदी से बालू लोड करने जा रहा एक खाली 10 चक्का ट्रक दो नंबर स्टेशन (करौटी) के पास ट्रैक पर पलट गया। इसी के बाद ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया और कई मीटर तक ट्रक ट्रेन वैगन में फंस कर घसीटने के बाद ट्रैक किनारे बनी दीवार व वैगन के बीच फंस गई। घटना की सूचना के बाद पावर प्रबंधन के अधिकारियों में खलबली मच गई। रिहंद के उप समादेष्टा (सीआईएसएफ) रवि कुमार शर्मा ने बताया कि घटना से एक रेल ट्रैक जाम हो गया लेकिन दूसरे ट्रैक से कोयला आपूर्ति शुरू कर दी गई। बैढन कोतवाली के नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि किया और कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। उनका कहना था कि दोपहर तक ट्रैक सही हो गया और कोल आपूर्ति शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें