ओबरा नगर पंचायत के वार्ड दो के निवासियों ने सड़क निर्माण और शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मानक के विपरीत हो रहे कार्य को लेकर नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
जुबेर अहमद ने बताया कि रेलवे लाइन रोड से लेकर डायमंड होटल तक की दूरी तक की सड़क और सिनेमा हाल से लेकर रेलवे लाइन रोड तक की सड़क उखाडे़ गए पुराने व घटिया खड़ंजे बिछाए जा रहे हैं। सिनेमा हाल के पीछे शौचालय का निर्माण भस्सी और घटिया ईंट का इस्तेमाल हो रहा है। वार्ड नंबर दो कि नगर पंचायत सभासद ने बताया कि ओबरा नगर पंचायत के द्वारा पूरी तरह से मानकों को अनदेखा कर के सभी निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर राजस्व का गबन कर रहे हैं। राजू साहनी ने बताया कि यदि इस प्रकार से घटिया सामग्री से निर्माण कार्य करेंगे तो वो चाहे सड़क हो या शौचालय कुछ महीनों में ही ध्वस्त हो जाएगा। यदि शीघ्र वार्ड में अच्छी सामग्री का प्रयोग कर आरसीसी सड़क व शौचालय निर्माण नहीं कराया गया तो किया गया तो उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। इस दौरान अनिल प्रसाद, कुक्कु प्रसाद, अजय सोनकर, गुलाब चैधरी, लाल चैधरी, उर्मिला देवी, मुन्ना खान, मुन्नीलाल पटेल, मनोज कनौजिया, सुनीता कनौजिया, रमेश केशरी आदि मौजूद रहे।