जिले में 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के होन वाले संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। राबट्र्सगंज के हाइडिल मैदान में सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बुधवार को डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह मातहतों के साथ मंच, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मैदान की लेबलिंग आदि का जायजा लिया।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंच की स्थिति को गहनता पूर्वक परखी। उन्होंने एसपी से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में तहकीकात करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम करने आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएम ने भीड़ को नियंत्रण, बैरिकेटिंग, मीडिया प्रतिनिधियों आदि को कवरेज करने हेतु मीडिया सेल आदि का मुकम्मल प्रबंध का भी जायजा लिया। डीएम ने जनमानस को शुद्ध पेयजल हेतु टैंकरों के व्यवस्था का समुचित प्रबंध करने का निर्देश संबंधितों को दिया। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस/उप जिलाधिकारी सदर डॉ. अंकुर लाठर, सीओ विवेकानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।