फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छात्र-छात्राओं को वितरित किये गए 775 स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में अध्ययनरत बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष सत्र 2022-23 के छात्र छात्राओं में सोमवार को स्मार्टफोन वितरित किया गया। यहां कुल 775 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन चांदनी देवी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ प्रमोद कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्र-छात्राओं के अध्ययन को सुगम बनाने व आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है। छात्र-छात्रा स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन के जरिए तकनीकी से जुड़कर शिक्षा के विभिन्न आयामों से जुड़ सकेंगे। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार के देख रेख में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन डॉ.संतोष कुमार सैनी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डॉ. राधाकांत पांडेय, डॉ. महेंद्र प्रकाश, डॉ. विभा पांडेय, डॉ. महीप कुमार, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें