सोनभद्र। छात्राओं के खिलाफ अमर्यादित बयान देने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर मंगलवार को पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एमपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अमर्यादित बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार छात्राओं के प्रति अर्मादित बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मौन धारण की है। कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार नारा देती है बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार के लोग अमर्यादित बयान दे रहे है जो उनकी ओछी मानसिकता को उजागर करती है। छात्राओं के विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व नगर उपाध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, जितेंद्र यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। इसका उदाहरण भोपाल में छात्रा के साथ गैंगरेप होना है। पार्टी छात्राओं के खिलाफ दिए गए बयान की निंदा करती है। जुनैद अंसारी, अमित यादव, आनंद चौबे, मंगरू पटेल, फारूक अली, गोपाल मौर्य, मोती कोल, रमेश यादव, राकेश भारती, मोहन भारती आदि मौजूद रहे।
े