फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बरामद हुआ साढ़े 69 हजार नकद

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। विधानसभा चुनाव में धनबल का उपयोग रोकने के लिए चल रही जांच के क्रम में शनिवार को पुलिस के हाथ साढ़े 69 हजार नकदी लगी। मप्र सीमा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार सवार के पास यह नकदी था। वह इसका कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पुलिस नकदी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को शक्तिनगर पुलिस सीमा पर वाहनों की जांच कर रही थी। मप्र के तेलगवां बार्डर पर शक्तिनगर आते समय चार पहिया वाहन के स्वामी राजनेश्वर देव पांडेय निवासी ग्राम खनुवां नवा टोला थाना सरई जिला सिंगरौली के साथ वाहन में मौजूद धर्मपाल सिंह निवासी सुलियरी थाना लंघा डोल जिला सिंगरौली मप्र के पास से 69500 रुपये नकद बरामद हुआ। टीम ने उनसे नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह मौके पर इसे प्रस्तुत नहीं कर सके। थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि नकदी बरामदगी के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए इसे जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें