फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पुलिया पानी के दबाव से टूटी, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर । म्योरपुर विकास खंड के नेमना गांव के टोला समथरहवां को जोड़ने वाली सड़क में बनी पुलिया के बरसात के दौरान टूटने आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने समय रहते उसके निर्माण की मांग की है। कहा है कि ऐसा नहीं होने पर कभी भी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नेमना के टोला समथरहवां को जोड़ने वाली सड़क पर एक सप्ताह पहले हुई बारिश से अगल-बगल की मिट्टी बहने से सोमवार को पुलिया टूट गई। इसके साथ ही सड़क का कुछ हिस्सा भी धंस गया। इससे भंटाबरी व मुड़घुसरा के बीच आवागमन बाधित हो गया है। समथरहवां के ग्रामीण श्रीप्रकाश, अश्वस्थामा यादव, विनोद गुप्ता, सीताराम ने बताया कि रेणुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग के ग्राम पंचायत नेमना के भंटाबरी टोला से छत्तीसगढ़ बार्डर स्थित मुड़घुसरा टोला को जोड़ने वाले मार्ग पर समथरहवां गांव के पास पुलिया व सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका पहले व्यक्त की गई थी लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से रात में आवागमन के दौरान बड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वजह यह है कि तमाम लोगों को पुलिया व सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी ही नहीं है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिया व सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें