फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुअरा गांव में मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने मंगलवार को बहुअरा गांव का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुअरा में प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। उसके बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बाद में प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने चुर्क गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी विद्यासागर राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, विधायक भूपेश चौबे, विधायक हरिराम चेरो, गोविंद यादव, वीरेंद्र जायसवाल, धर्मवीर तिवारी, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, विधायक अनिल मौर्य, अनूप तिवारी, गीता देवी, प्रनमती देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें