फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 केंद्रों पर 5407 बच्चे देंगे नवोदय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के बहुअरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल को परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय में केंद्र अधीक्षकों की बैठक हुई।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के बहुआर के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:30 से शुरू होगी जो दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। कुल 80 सीटों के सापेक्ष 5407 आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 693, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 528, शहजादा साहब इंटर कॉलेज रामगढ़ में 397, भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में 500, राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में 414, रेलकर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में 395, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन में 300, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में 250, राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा में 343, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में 450, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में 283, राजकीय इंटर कॉलेज चपकी और दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी में 354 छात्र प्रवेश परीक्षा देंगे। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सभी केंद्राधीक्षकों, केंद्र स्तरीय प्रेक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करके परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें