फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर शिक्षा व टीकाकरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज अखाड़ा मोहाल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलो जागरुता अभियान में शामिल लोग? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
एक्शन एड, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से बृहस्पतिवार को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जन जागरुकता व स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नई पहल शिक्षा परियोजना के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने लोगों को टीकाकरण कराने और बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जन जागरुकता कार्यक्रम पूर्व माध्यामिक विद्यालय अखाड़ा मोहाल में आयोजित हुआ। इसके बाद रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन और बच्चों के स्कूल ठहराव आदि पर अभिभावकों से वार्ता की गई। साथ ही कोविड टीकाकरण, जेई, एईस एवं संचारी नियंत्रण के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मंजू सोनकर, सहायक अध्यापिका वंदना सिंह, एक्शन एड की जिला समन्वयक निशा कुरैशी, मोहसिन, कुतुबुद्दीन अंसारी, राहुल चौहान, छोटेलाल आदि शामिल रहे।
दुद्धी में निकली स्कूल चलो अभियान रैली
ब्लॉक संसाधन दुद्धी क्षेत्र के गुलालझारिया गांव में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान को सफल बनने के लिए रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया। बच्चों एवं शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों का दाखिला करवाने की अपील की। रैली में अध्यापक ज्ञानचंद्र, शिक्षक देवमुनी, श्रुतिसागर, राजदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें