फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नौजवानों को नौकरी में मिले आरक्षण, अरविन्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से बेरोजगार नौजवान अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कारखानों में युवाओं को नौकरी के लिए आरक्षण देने की मांग की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि जिले में स्थित कल-कारखानों में यहां के बेरोजगार नौजवानों को नौकरी देने के लिए आरक्षण लागू किया जाए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महंगाई चरमसीमा पर पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि अपना अधिकार अब मांगने से नही मिलेगा छिनना पड़ेगा। कल कारखानों मे नौकरी में आरक्षण नीति लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। योगी सरकार पर तिखा प्रहार करते हुये कहा कि वर्तमान मे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल डीजल का दाम आसमान छू रहा है। सोनभद्र में पैदा होने वाली बिजली से यूपी के अलावा अन्य प्रांतों के जिले रोशन हो रहे है। लेकिन के यहां के रहवासियों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने कहा कि जनपदवासियों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए पार्टी संर्घर्ष करेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी के नीतियों के बारे में जानकारी देकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। सभा का संचालन प्रदेश सचिव सुरेंद्र जायसवाल ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विकास रघुवंशी को अनुसूचित मोर्चे का जिलाध्यक्ष और सावित्री को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। जिला प्रवक्ता रामपियूष त्रिपाठी, अमरेश यादव, नित्यानंद पांडेय, बिमलेश यादव, अमरेश, संजय, प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें