फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने वाले को व्यापारियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। शुक्रवार सुुबह बस अड्डा बाजार के व्यापारियों को धौंस दिखाकर वसूली करने वाले युवक की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि फर्जी वाणिज्य कर अधिकारी बन कर वसूली करने वाले आरोपी के पास से कई फर्जीं आईडी मिली है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख व्यवसायिक बाजार में एक युवक लंबे समय से कई तरह की धमकी देकर कारोबारियों से वसूली करता था। इसी बीच उसकी असलियत उजागर हो गई। शुक्रवार को आरोपी संजय अग्रहरी आटो पार्ट्स की दुकान संचालक मो. आलम के यहां पहुंचा और उसके घरेलू विवाद को रफादफा करने की एवज में पैसे की मांग करने लगा। इस बीच कुछ और व्यापारी पहुंच गए और संबंधित द्वारा पूर्व में अलग-अलग मामलों में की गई वसूली का मसला उठा दिया। इससे भड़के लोगों ने आरोपी की धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में आटो पार्ट्स के कारोबारी मो. आलम व जूता की दुकान चलाने वाले संतोष केशरी की तहरीर पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से कई कई आईडी व मोबाइल सिम मिला है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी वाणिज्य कर, मानवाधिकार संगठन, मीडिया का प्रतिनिधि बताते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई प्रकरणों में काफी धनराशि वसूल कर चुका है। श्री मिश्रा का कहना था कि संबंधित को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें