फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरिकला गांव के टुनटुनवा पहाड़ी टोले में शुक्रवार की सुबह पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में बड़ेर से साड़ी के सहारे लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महरिकला गांव निवासी अरविंद (25) पुत्र उमाशंकर का शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी से विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला तल्ख हो गया। इसके बाद अरविंद ने साड़ी से गले में फंदा डालकर घर में बड़ेर से झूल गया। घटना की जानकारी सबसे पहले उसके पिता उमाशंकर को हुई। वे शव देख कर बिलख पड़े। इस दौरान मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने पर शव को नीचे उतारा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें