फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में आठ सीटों पर हुए नगर निकाय चुनाव में इस बार निर्दल प्रत्याशियों का दबदबा रहा। निर्दलियों ने नगर पंचायत घोरावल, चोपन, रेणुकूट, पिपरी और दुद्धी सीट की चेयरमैन सीट पर कब्जा जमा लिया। भाजपा के खाते में नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा और ओबरा की सीट आई। रेणुकूट में लगातार दो बार से चेयरमैन रहे भाजपा के अनिल सिंह महज चार वोट से हार गए। यहां निर्दल प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह ने जीत हासिल की। भाजपा के प्रत्याशी ने पुर्नमतगणना कराई और फिर मतगणना का दबाव बनाने लगे। इससे क्षुब्ध लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। एसडीएम भानु प्रताप सिंह के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय ने बताया कि नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन और ओबरा की मतगणना राजकीय पालिटेक्निक कालेेज लोढ़ी में हुईं। नगर पालिका परिषद राबट्स्रगंज के लिए अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी विरेंद्र विजयी घोषित हुए। उन्हें 4951 मत मिले। उनके निकटतम निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार जैन को 3880 वोट मत मिले। सपा के हिदायत उल्ला खां को 3750 मत मिले। चुर्क घुर्मा में अध्यक्ष पद पर भाजपा की गीता देवी विजयी हुईं। उन्हें 1552 मत मिला। सपा की विमला देवी को 1164 वोट मिले। चोपन में निर्दल इम्तियाज अहमद को 3292 मत और उनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा के आनंद अग्रवाल को 2514 मत मिले। नगर पंचायत ओबरा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रानमती देवी जीतीं। उन्हें 4094 वोट मिला। दूसरी स्थान पर सपा की सुधा 2865 मत मिला। रहीं। नगर पंचायत घोरावल की मतगणना तहसील परिसर में हुई। यहां निर्दल प्रत्याशी राजेश कुमार ने जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रत्यशी जय प्रकाश को 839 मत मिले। नगर पंचायत दुद्धी, रेनुकूट व पिपरी की मतगणना भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में हुई। दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी राजकुमार अग्रहरित जीते। उन्हें 2005 मत मिले। निर्दल कमल कुमार कानू 1375 दूसरे स्थान पर रहे। पिपरी में निर्दल प्रत्याशी दिग्विजय प्रताप सिंह 4030 ने जीत हासिल की। यहां निर्दल कुबेर सिंह उपविजेता रहे। रेणुकूट नगर पंचायत में निवर्तमान चेयरमैन और भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह को हार झेलनी पड़ी। यहां निर्दल प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह को 2105 वोट मिले और उन्होंने चार वोट से जीत हासिल की। उन्होंने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष रहे अनिल का जीत का सिलसिला तोड़ दिया। कम वोट से हार-जीत होने पर भाजपा प्रत्याशी ने यहां री-काउंटिंग कराया, फिर री-चेक हुआ लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। वे फिर पुर्नमतगणना की मांग कर रहे थे, इससे क्षुब्ध नगर लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शाम करीब साढ़े पांच बजे चक्काजाम कर दिया। जनता का विरोध देख एसडीएम ने तीसरे बार मतगणना कराने से इनकार कर दिया। तब करीब साढ़े छह बजे चक्काजाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें