फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदी में कई ने दोबारा हासिल किया जनता का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पंचायत चुनाव में कइयों पर जनता ने दुबारा भरोसा जताया है। कहीं से मां बेटे, सगे भाई तो कही पत्नी को फिर से सभासदी की गद्दी सौंपी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में वार्ड दस से कांग्रेस के राजू पासी और वार्ड पांच से श्यामा देवी उसकी मां ने जीत हासिल की। वार्ड 19 से सपा के कामरान उल्लाह खान और वार्ड 25 से उसके भाई इरफान उल्लाह खान को जीत नसीब हुई। इमरान की मां इससे पहले सभासद थीं। वार्ड एक में सपा की अनीता देवी को जीत नसीब हुई। यहां से उनके पति दिनेश कुमार सभासद थे। वार्ड बारह से भाजपा के यादवेंद्र द्विवेदी सभासद थे। इस बार उनकी माता माया देवी को जीत मिली। वार्ड आठ से भानू प्रसाद जायसवाल गप्पू सभासद थे। इस बार उनकी पत्नी रेनू ने सभासदी जीती।
विज्ञापन

इसी तरह चोपन में ब्लड डोनर रूपा देवी पर जनता ने भरोसा जताया। उन्हें लगातार दूसरी बार जीत हासिल हुई। वहीं चोपन के कुशल सिंह ने दोबारा विजय श्री हासिल की। घोरावल में पवन दुबे के सिर लगातार दूसरी बार जीत का सेहरा बंधा। इसी तरह सभासद रहे रमेश की पत्नी ममता देवी को जीत मिली। वहीं सभासद रहीं कलावती के पति राजेश गुप्ता ने भी जीत का परचम लहराया। ओबरा में महेंद्र यादव, रीना देवी, अनुज वर्मा, चंद्रावती देवी, मंजू देवी ने लगातार दूसरी बार जनता का भरोसा हासिल किया। दुदधी में वार्ड छह से गोपाल सोनी दोबारा जीते। वार्ड दस से सभासद रहीं मंजू जौहरी के पति वरूण जौहरी पर इस बार जनता ने भरोसा जताया। मंजू से पहले भी उनके पति यहां से सभासद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें