सकुशल मतदान कराने के लिए तैनात कार्मिकों का प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान चार कार्मिक अनुपस्थित रहे। यहां पोस्टल बैलेट से 502 कार्मिकों ने वोट डाला। मंडलायुक्त और डीआईजी ने भी प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों के रवानगी की व्यवस्था बेहतर ढंग से करें। ताकि पोलिंग पार्टियां समय से रवाना होकर अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच जाएं। पुलिस अधिकारियों वाहन पार्किंग के लिए बेहतर इंतजाम करने को कहा। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभूति नारायण पांडेय, अशोक कुमार बीईओ कार्यालय म्योरपुर, आशुतोष यादव केनरा बैंक बहुआर, प्रभाकर पंचायत राज विभाग अनुपस्थित रहे। डीएम टीके शिबू ने अनुपस्थित कार्मिकों को 26 फरवरी को उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। उधर, दूसरे दिन प्रशिक्षण के दौरान घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 201, राबर्ट्सगंज में 75, ओबरा में 101 और दुद्धी में 125 कार्मिकों ने वोट दिया।