फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 420 कार्मिकों ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान कराने के लिए तैनात कर्मचारियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से आरंभ हुआ। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रशिक्षण के पहले दिन 10 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्हें 25 फरवरी के प्रशिक्षण में अनिवार्य रुप से अनुपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान 420 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन

दो पालियों में चल रहे प्रशिक्षण में पीठासीन के अलावा प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षकों ने उन्हें ईवीएम से सकुशल मतदान की प्रक्रिया बताई। माक पोल, टेंडर वोट, वीवी पैट की पर्चियों के सुरक्षित संकलन, ईवीएम की सीलिंग सहित अन्य बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के जरिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने का भी मौका दिया गया। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार बने काउंटर पर कार्मिकों की भीड़ लगी रही। पहले दिन 420 कार्मिकों ने वोट डाले। इसमें घोरावल से 36, राबर्ट्सगंज से 118, ओबरा में 151 और दुद्धी में 115 मतदाता रहे। प्रशिक्षण में पहले दिन अशोक कुमार, कल्लन सीएचसी चोपन, रंजन कुमार एनआरएलएम, लखनलाल पीएनबी छपका, सत्य प्रकाश मिश्रा डीएफओ कार्यालय रेनुकूट, लहरी एक्सईएन कार्यालय पिपरी, अमित कुमार एनआरएलएम कार्यालय दुद्धी, पारसनाथ बीईओ कार्यालय नगवां, विजयी प्रसाद जीआईसी तुर्रा पिपरी कार्यालय, स्नेहलता बीईओ चोपन कार्यालय अनुपस्थित रहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबू ने निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारी 25 फरवरी को उपस्थित होकर प्रशिक्षण नहीं लेते तो उनके विरुद्ध विधिक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें