कस्बा और आसपास के इलाकों में मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ क्षेत्रीय युवाओं ने रविवार को शहीद स्थल के पास हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस इस धंधे पर अंकुश नहीं लगा पा रही। युवाओं ने इस पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर हीरोइन की बिक्री बढ़ने से युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। नगर में बिक्री करने वालों की संख्या बढ़ गई है। क्षेत्र के डाला चढ़ाई, रेक्शहवां टोला, कोठा टोला में हेेरोइन बेचने और पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नशाखोरी के गिरफ्त में फंसे युवाओं के चलते घर परिवार बर्बाद हो रहे। नगर की शांति व्यवस्था भंग हो रही है। आए दिन मोबाइल चोरी से लेकर अन्य घटनाएं घट रही हैं। इस अवैध कारोबार को रोकने में प्रशासन फेल है। छात्र नेता अनिकेत श्रीवास्तव और हिंदू युवा वाहिनी नगर के अध्यक्ष सौरभ सिंहने कहा कि यदि इस पर जल्द अंकुश नहीं लगा तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान धर्मवीर, रवि, विशाल कन्नौजिया, रोहित पाठक, अभिषेक राय, गौतम, रोहित, राहुल पांडे, विनय जायसवाल, प्रकाश चौधरी, प्रवेश पाठक, अंशु पाठक, रणविजय मौजूद रहे।