हिंडाल्को कर्मचारी मनोरंजनालय के तत्वावधान में स्टाफ क्लब के तरणताल में शुक्रवार को तैराकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। हिंडाल्को तैराकी संघ के अध्यक्ष एवं संस्थान के उपाध्यक्ष कर्मचारी संबंध वीएन ठाकुर एवं उपमहाप्रबंधक अजीत तिवारी ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।
अध्यक्ष ने कहा कि हिंडाल्को अपने कर्मचारियों एवं उनके बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व मानसिक विकास के लिये सदैव तत्पर रहा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और तैरने से अच्छा कोई व्यायाम नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वाराणसी के कुशल तैराक प्रशिक्षक अर्पित त्रिवेदी हिंडाल्को परिवार के बच्चों को पूरे ग्रीष्मावकाश के दौरान तैराकी प्रशिक्षण देंगे। यह भी बताया कि हिंडाल्को आफीसर्स क्लब के तरणताल पर भी तैराकी प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। संचालन मनोरंजनालय के उपप्रबंधक (कल्याण) केबीएल श्रीवास्तव ने किया।