जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। निर्माण कार्य से जुड़े निर्माण एजेंसियों/कार्यदायी संस्थाओं द्वारा समय से कार्य पूरा न कराने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि वर्ष 2017-18 का लक्ष्य समय से पूर्ण कर लिया है, उनका हौसला आफजाई किया जाए और जिन विभागों का कार्य आधा-अधूरा तथा लक्ष्य अपूर्ण है, उन पर असंतोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान चलाकर जिले के ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त कराने के लिए कार्य में तेजी लाएं। उच्च स्तरीय अधिकारियों के निरीक्षण आख्या का अनुपालन समय से किया जाए। कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों का अभिनव प्रयोग करने की कोशिश करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर कार्य हो। शासन द्वारा संचालित विकासपरक, जन कल्याणकारी कार्य को गांव-गांव स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को लाभान्वित कर योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाए। सीडीओ रामाश्रय, सीएमओ डॉ. एस0पी0 सिंह आदि मौजूद रहे।