फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयल मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। पुलिस चौकी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार की भोर में संदिग्ध हालात में एक आयल मिल में आग लग गई। भोर में आग की लपट देख आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

चुर्क में रेलवे स्टेशन रोड पर एक आयल मिल है। सोमवार की भोर में क्षेत्रीय लोगों ने देखा कि मिल से आग की लपट उठ रही है। इस पर लोगों ने तत्काल मिल मालिक मंटू सिंह को जानकारी दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह से पानी डालकर आग बुझायी। मिल मालिक मंटू सिंह ने बताया कि रविवार को चुड़ा कुटाई व तेल पेराई का काम हुआ था। मिल में आग कैसे लगी, यह समझ में नही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें