सोनभद्र(ब्यूरो)। राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमौली में रविवार को सोनभद्र विकास समिति के राजेश कुमार चौबे ने कहा कि जागरूकता के अभाव में सरकारी लाभों से महिलाएं वंचित हैं। कहा कि शासन स्तर से स्वास्थ्य देखभाल एवं पोषण हेतु टीकाकरण, जननी सुरक्षा, मातृ वंदना, प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच तथा प्रसव पश्चात स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम संचालित हैं। इसके अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना के तहत पोषाहार वितरण, कुपोषित बच्चों की वृद्धि निगरानी जैसे कार्यक्रम संचालित हैं। जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ रखते हुए शिशु मृत्यु, बाल मृत्यु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। लेकिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं आंगनबाड़ी केन्द्रों तक नहीं पहुंच पाती। कार्यक्रम का संचालन नागेश्वर ने किया। इस मौके पर कैलाश यादव आदि मौजूद रही।