सोनभद्र। जिले में 150 आबादी वाले मजरों को मुख्य संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने ऐसे 28 मजरों को किया है। 40 करोड़ से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सात-सात सड़कें बनाई जाएंगी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
सोनभद्र जिले में कई ऐसे टोले एवं मजरे हैं, जहां तक जाने के लिए सड़क नहीं है। कच्चे रास्ते से ही लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। अब 150 लोगों की आबादी वाले मजरों में सड़क की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। शासन की तरफ से लोक निर्माण विभाग से ऐसे मजरों को चिह्नित कर सूची मांगी गई है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 करोड़ से 150 आबादी वाले टोले एवं मजरों में संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस लोक निर्माण विभाग ने रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा विधानसभा क्षेत्र में सात-सात संपर्क मार्गों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी है।