फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टोल प्लाजा पर जाम में फंसे सपा सांसद छोटेलाल भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोढ़ी टोल प्लाजा पर रात में लगने वाला लंबा जाम लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा। मंगलवार की रात लोढ़ी से मारकुंडी तक लगे जाम में सपा छोटेलाल खरवार भी फंस गए।
विज्ञापन

वहीं, एक एंबुलेंस भी फंसी रही। सांसद की पहल पर काफी मशक्कत से एंबुलेंस को निकाला गया। बुधवार को सांसद ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत कर नाराजगी जताई।
उन्होंने जाम के लिए खनन विभाग के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की। मामले को सदन में भी उठाने की बात कही।
सांसद छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर मंगलवार को लौट रहे थे। रात करीब एक बजे मारकुंडी घाटी पर लगे जाम में उनका वाहन फंस गया। लोढ़ी से मारकुंडी तक करीब तीन किमी में वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

इसमें एंबुलेंस भी फंसी रही और मरीज छटपटा रहे थे। सांसद ने तत्काल पुलिस को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह एंबुलेंस और सांसद के वाहन को जाम से निकलवाया।
सांसद ने बताया कि जाम के दौरान जब टोल प्लाजा पर कारण पूछा गया तो बताया गया कि खनन विभाग से लोकेशन डाटा नहीं आया है, इसलिए गाड़ियों को पार नहीं कराया जा रहा। खनन बैरियर पर पूछने पर भी टालमटोल किया गया।
सांसद ने एसपी से मिलकर शिकायत की और चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएंगे। उन्होंने खनन विभाग व खदानों पर भी कार्रवाई की मांग की। एसपी अशोक कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें