नगरीय क्षेत्र के निवासियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को जिले के सभी निकायों में संभव दिवस पर जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें कुल 23 शिकायतें आई। सभी का मौके पर कर्मचारियों को भेजकर निस्तारण किया गया।
सबसे ज्यादा नौ शिकायतें अनपरा नगर पंचायत में थीं। यहां सफाई, जलनिकासी, कूड़ा उठान, गलियों की मरम्मत से संबंधित शिकायतें अधिक थीं। चेयरमैन विश्राम प्रसाद और ईओ ने सभी समस्याओं का समाधान कराया। नगर पालिका सोनभद्र में ईओ विजय कुमार यादव ने शिकायतें सुनीं। कुल चार मामले आए।
पथ प्रकाश, सफाई और पेयजल की समस्या प्रमुख रही। इसके अलावा नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत डाला में एक शिकायत रही। रेणुकूट, पिपरी और दुद्धी में कोई फरियादी नहीं पहुंचा।
नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जेई मनीष कुमार,सन्त कुमार, बिमलेश कुमार, अजीत कुमार, दिनेश कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।