फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 22 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 22 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने पहले फर्जी एप पर निवेश कराया, फिर पीड़ित के रुपये निकालने की कोशिश करने पर उसे ग्रुप से हटा दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ओबरा के अग्रवाल नगर निवासी प्रणव कुमार सिंह को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर अप्रैल से मई के बीच ठगी की गई। पीड़ित के मुताबिक वह एक से दो मार्च के बीच व्हाटसएप से ट्रेंडिंग एप का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के संपर्क में आ गए।
साइबर ठगाें ने उन्हें पैसे तेजी से बढ़ाने का लालच दिया। शुरुआत में उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ। उन्होंने पांच बार में 47500 रुपये का मुनाफा कमाया, जिससे पूरा भरोसा हो गया। इस बीच 3 अप्रैल से 16 मई के बीच उन्होंने 22 लाख पांच हजार रुपये जमा किए।
विज्ञापन

जब उन्होंने ज्यादा धनराशि निकालने की कोशिश की तो यह संभव नहीं हुआ। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। तहरीर के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने सात अलग-अलग मोबाइल नंबरों के स्वामियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें