फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अव्यवस्था देख नाराज दिखे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र। जिला अस्पताल में गुरुवार को अव्यवस्था देख सदर विधायक भूूपेश चौबे ने नाराजगी जाहिर की। चिकित्सकों के इंतजार में बैठे मरीजों से वार्ता की। अस्पातल के कई डॉक्टरों की मेडिकल कैंप में ड्यूटी लगी है। इस नाते इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कुछ रोगियों ने सदर विधायक को फोन करके सूचना दिया कि अस्पताल में कई चिकित्सक नहीं हैं। इस वजह से रोगियों का उपचार नहीं हो रहा है। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद विधायक भूपेश चौबे अस्पताल पहुंच कर अल्ट्रासाउंड, इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी में पहुंच कर रोगियों की समस्याओं को सुना। इसके बाद विधायक ने सीएमएस डॉ. पीबी गौतम से लापता आई सर्जन, आर्थों समेत अन्य चिकित्सकों के बारे में पूछताछ की। सीएमएस ने बताया कि सीएमओ के स्तर से डॉक्टरों का ब्लॉक स्तर पर लगने वाले मेडिकल कैंप में ड्यूटी लगाई गई है। विधायक ने कहा कि सीएमओ से जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने की बजाय जिस ब्लॉक में कैंप लगता है वहां के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने की बात की गई है। निरीक्षण के दौरान संजय जायसवाल, गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें