फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद, 50 हजार रुपये अर्थदंड भी, साढ़े चार साल में फैसला

Mon, 16 Oct 2023 04:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के एक गांव में साढ़े चार वर्ष पहले किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के एक गांव में साढ़े चार वर्ष पहले किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने दोषी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। सोमवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 30 दिसंबर 2018 को तहरीर दी थी। बताया था कि 29 दिसंबर  को वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में झारखंड चला गया था। घर पर उसकी बेटी (13) अपने दूसरी बहन और भाई के साथ मौजूद थी।

शाम करीब पांच  बजे बेटी को रवींद्र कुमार निवासी रोरवा टोला पुरान पानी, थाना कोन बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। घर आने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषी करार देते हुए रवींद्र कुमार को 20 वर्ष कैद और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। कोर्ट ने पर्याप्त धनराशि न होने की दशा में पीड़िता को प्रतिकार दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र से सिफारिश की है। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरि एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें