आठ अक्तूबर की रात दोनों ने सोते समय कुल्हाड़ी से वारकर प्रेम मोहन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से ले जाकर पहाड़ी के ऊपर झाड़ियों में फेंक दिया।
कुल्हाड़ी को कुएं में फेंक दिया था। दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर बाइक व कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में जुगैल एसओ रामदरश राम, एसआई जितेंद्र यादव, सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल राधेमोहन कुशवाहा शामिल रहे।