फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.70 लाख बच्चे, किताबें आई बस एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नए सत्र के संचालन के करीब चार महीने बाद अब छात्रों का पुस्तकों के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। शासन स्तर से जिले में पुस्तकों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। पहले चरण में एक लाख से अधिक पुस्तकों की आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में अप्रैल माह से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से अब करीब चार महीने बीत गए हैं, मगर छात्रों को अभी तक किताबें नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में कुछ बच्चे पुरानी किताबों के सहारे पढ़ रहे हैं तो कुछ बच्चों को अभी भी किताबों का इंतजार है। मगर चार महीनों के बाद अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। शासन की ओर पुस्तक छपाई के लिए नामित संस्था की ओर से जिले के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए पुस्तकों की आपूर्ति शुरू हो गई है। पहले चरण के तहत बुधवार को जिले में एक लाख से अधिक किताबों की आपूर्ति हुई है। इन विद्यालयों में कुल 102 प्रकार की पुस्तकें होती हैं। जिनमें से कक्षा एक और दो के छात्रों के लिए करीब नौ विषयों के पुस्तकों की खेप मिली है। वहीं कुछ ही दिनों के भीतर पुस्तकों की एक और खेप आने वाली है। ऐसे में ग्रीष्मावकाश के बाद पहली जुलाई से स्कूल खुलने के बाद अब जल्द पाठ्य पुस्तकों को छात्रों में वितरित किया जाएगा। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि पाठ्य पुस्तक के वितरण कराने के लिए विभाग की ओर से सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। जैसे-जैसे पुस्तकें मिलती जाएंगी। छात्रों को उपलब्ध कराया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें