फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को लेकर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की काली मंदिर परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कुशल सिंह ने की। संचालन नगर उपाध्यक्ष राशिद आलम ने किया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ओबरा राम सजीवन अहिर रहे। इस दौरान मतदाता सूची बूथ कमेटी को मजबूत बनाने, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

पिछड़ा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव को माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रकाश साहनी, सुरेंद्र कुमार, श्यामसुंदर, अभिषेक कुमार, चंद्रबली आदि को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर पूर्व जिला सचिव नजमुद्दीन, जिला सचिव अनवर कुरैशी, सुल्तान कुरैशी, महेंद्र निषाद, नरेश यादव, रमेश सोनी, मीना विश्वकर्मा, सत्यदेव पांडे, अशोक गुप्ता, एजाज अहमद, वीरेंद्र शर्मा, अमान, रणधीर यादव, चंदन, मुन्ना गुप्ता, सलामत अली, सभासद मोजिब आलम, सभासद सर्वजीत यादव, दीना सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें