फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सिलाई का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड के कुदरी गांव में रविवार को नेहरू युवा केंद्र एवं नेहरू युवा मंडल कुदरी के तत्वाधान में पर्यटन संगोष्ठी एवं तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रामलखन जयसवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं एवं युवतियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। महिलाएं सिलाई के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। सहायक अध्यापक सुंदेश्वर प्रसाद ने पर्यटन के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विकास खंड दुद्धी के महुअरिया गाँव मे भी नेहरु युवा केंद्र एवं नेहरू युवा मंडल महुअरिया के संयुक्त तत्वाधान में तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन अध्यापक कैलाश यादव ने फीता काटकर किया। कामेश्वर, रामसागर, मनोज, शिव कुमार, देवनाथ, सीता, शांति, कविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें