फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 18 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लड बैंक में रक्तदान करते जायसवाल युवा क्लब के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रक्तदान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए बुधवार को नगर स्थित ब्लड बैंक में जायसवाल यूथ क्लब के 18 सदस्यों ने रक्तदान किया। इसे महादान बताते हुए दूसरे लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि किसी को रक्त की दिक्कत न आए, इसलिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। कोशिश है कि रक्तदान के प्रति लोगों की भ्रांतियां दूर की जाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित हों। संरक्षक दीपचंद्र जायसवाल व प्रदीप जायसवाल के संयोजन में लगे शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं में उत्साह बना रहा। संदीप जायसवाल, रवि जायसवाल, सचिन, रमन, रोहित, चंदन, आनंद प्रताप, विनय, अंकित, गोविंद, रवि, विनोद जायसवाल, मनोज जायसवाल शरद जायसवाल, रिशी जायसवाल, शक्ति जायसवाल, नितिन जायसवाल, विजय जायसवाल आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें