फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिडक्शन प्रथम, अल्युमिना प्लांट द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को डब्ल्यूसीएम सचिवालय के माध्यम से संस्थान के ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को इंटर-प्लांट कैजन प्रतियोगिता आयोजित हुआ। इसमें पॉटरूम मेकेनिकल मेंटेनेंस प्लांट कैजन को प्रथम व अल्युमिना प्लांट के क्लारिफकेशन मेकेनिकल मेंटेनेंस के कैजन को द्वितीय स्थान पर चयनित किया गया।
विज्ञापन

अल्युमिना प्लांट से डाइजेशन एवं क्लारिफिकेशन मेकेनिकल मेंटेनेंस, रिडक्शन प्लांट से पॉटरूम मेकेनिकल मेंटेनेंस प्लांट प्रथम, इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप, फेब्रिकेशन प्लांट से रोलिंग प्लांट द्वितीय एवं ई. एंड आई सिवर्सेज विभाग से ऑटो शॉप तथा ब्वायलर से रोटरी पॉट्स के स्माल ग्रुप्स के माध्यम से अपने-अपने प्लांटों, विभागों में किए गए सुधारों के कैजन का प्रस्तुतिकरण किया। निर्णायकों ने रिडक्शन प्लांट के पॉटरूम मेकेनिकल मेंटेनेंस प्लांट कैजन को प्रथम व अल्युमिना प्लांट के क्लारिफकेशन मेकेनिकल मेंटेनेंस के कैजन को द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया। अंत में मुख्य अतिथि, संस्थान के मुख्यिा, एसएन जाजू, रिडक्शन प्लांट हेड, शब्देंदु मोहन ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कार की ट्राफी प्रदान की। जाजू ने सभी टीमों का हौसला बढ़ाते हुए सभी के प्रस्तुतिकरण को बहुत रोचक बताया। जिस प्रकार बूंद-बूंद से घड़ा भरता है उसी प्रकार हमें अपने कार्यक्षेत्र में वर्तमान स्थिति की चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए। सभी छोटे से अपव्ययों को समाप्त करके उत्पादन लागत में हो रही निरंतर वृद्धि की रोकथाम की जा सकें। निर्णायक लैब व आरएंडडी के महाप्रबंधक एसएन राय, सेफ्टी विभाग के महाप्रबंधक जेएस तिवारी, स्टोर के महाप्रबंधक शैलेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें