दुद्धी। नगर के अधिकांश मोहल्ले में बारिश और नाबदान का पानी जमा होने से रहवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 11 में नरसिंह बाबा मंदिर के पास करीब 20 मीटर के एरिया में जलभराव है। स्कूली बच्चों के साथ ही रहवासियों को एक से दो फीट पानी में चलकर गंतव्य जाना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की ओर जलनिकासी प्रबंध नहीं किया गया। रहवासी बबलू ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन को जलभराव की जानकारी दे दी गई। चंदन ने कहा कि मार्ग के किनारे से जलनिकासी व्यवस्था कर नाले में मिलवा दिया जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। बचऊ चौरसिया व वीरेंद्र ने अपनी समस्या की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।