फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आठ निकायों में आईं 17 शिकायतें, ओबरा और पिपरी में एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकायों में जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को संभव दिवस का आयोजन हुआ। जिले की दस में से आठ निकायों में कुल 17 शिकायतें आईं। सभी का समाधान किया गया।
विज्ञापन

ओबरा और पिपरी नगर पंचायत में लगातार दूसरी बार भी कोई फरियादी नहीं पहुंचा। नगर पालिका सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद और ईओ विजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। यहां कुल दो मामले आए।
दोनों का मौके पर टीम भेजकर निस्तारण किया गया। नगर पंचायत घोरावल में दो, चुर्क-घुर्मा में तीन, चोपन, दुद्धी में दो-दो, डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में चार मामले आए। नगर पंचायत ओबरा और पिपरी में कोई शिकायत पत्र नहीं आया।
विज्ञापन

पिछले सोमवार को भी संभव दिवस में यहां शिकायतें शून्य थीं। नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। मौके पर टीम भेजकर शिकायतें दूर कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें