फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार गांव में 168 बच्चे कुपोषित

Thu, 19 Feb 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम डीके सिंह गुरुवार को गोद लिए ब्लाक क्षेत्र के हथियार गांव में जा पहुंचे और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर लोगाेंकी समस्या सूनी। इस दौरान 168 बच्चों के गंभीर रूप से कुपोषित पाए जाने की सूचना मिलते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फटकार लगाते हुए पंजीरी की मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं स्मार्ट कार्डधारकों को बताया कि अब हिण्डाल्को और एनटीपीसी में भी ऐसे लोगों  का इलाज होगा। उन्होंने बीमारी मुक्त गांव बनाने का संबंधितों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने एएनएम को निर्देश दिया कि प्रतिदिन महिलाओं के ब्लड प्रेशर और खून की जांच करें ताकि उनकी बीमारी का पता चल सके। पूछताछ के दौरान  सीडीपीओ बृजकुमारी ने बताया कि हथियार और असनहर गांव में कुल 1300 बच्चे हैं। इसमें 767 सामान्य, 365 आंशिक रूप से ग्रसित, 168 गंभीर रूप से कुपोषित हैं। इसमें भी आठ बच्चे ऐसे हैं जिन्हें तत्काल इलाज के लिए बाहर भेजने की जरूरत है।
वहीं बीडीओ आशाराम पटेल ने बताया कि गांव में खड़ंजा, पुलिया, हैंडपंप, छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर लेखपाल को वरासत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान दुद्धी तहसीलदार जितेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार, आपूर्ति निरीक्षक संजय शर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामलाल कौशिक, द्वारिका प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें