फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीटीसी अभ्यर्थियों पर शनिवार को हुए लाठीचार्ज के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज में कचहरी तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर युवाओं के शोषण, उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव आनंद चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार के राज्य में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीटीसी अभ्यर्थियों पर भीषण लाठीचार्ज कर घायल कर दिया गया। इस सरकार में पढ़े-लिखे नौजवानों की आवाज को तानाशाही तरीके से दबाया जा रहा है। धर्म व जाति के नाम पर सबको आपस में लड़ाया जा रहा है। महफूज आलम खां और चंद्रबली पटेल ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन में न्यूनतम अर्हता 40 से 50 प्रतिशत थी, जिसे बाद में सरकार ने घटाकर 30 से 33 प्रतिशत कर दिया। किंतु परीक्षा का परिणाम 40 से 45 प्रतिशत अर्हता के अनुसार जारी कर दिया गया। इस कारण कई अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके और 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में से 27 हजार पद खाली रह गए। अभ्यर्थी अपना हक मांग रहे हैं तो नौकरी का आवेदन किए अभ्यर्थियों को लाठियां मिल रही हैं। अनुपम त्रिपाठी, राहुल सेठ, दीपक केशरी ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब योगी सरकार की पुलिस ने लाठीचार्ज करने का आदेश दिया हो। बीएड और टेट पास शिक्षकों पर भी लाठीचार्ज की गई और कुछ दिन पहले शिक्षामित्रों पर भी लाठियां बरसाई गई थीं। प्रदर्शन में कृपाशंकर चौहान, मोहन जायसवाल, राकेश यादव, पप्पू यादव, आनंद त्रिपाठी, दीपक कन्नौजिया, विनोद केशरी, विकास पांडेय, अवधेश यादव, मोहन कुमार, सोनू पांडेय, दादू, सुुुजीत, शहजादे, सोनू त्रिपाठी, तुलसी, दीपक शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें