फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पांच लेखपालों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम विशाल यादव की अध्यक्षता में राजस्वकर्मियों की बैठक हुई। एसडीएम ने बगैर सूचना के अनुपस्थित पांच लेखपालों का एक माह का वेतन रोकते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की तत्काल सूची तैयार कर उनके खिलाप कार्रवाई करें। अविलंब खतौनियों का अंश निर्धारध समेत अन्य कार्य को किया जाए। उन्होंने बताया कि बिना सूचना के मेहड़ी क्षेत्र के लेखपाल प्रभु नारायण मिश्र, भवानीपुर के मनीष कुमार, पिपरी के संतोष सिंह, बिरधी के सर्वजीत मिश्र और महुना कोन के अंकित पाल का अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया गया है। तहसीलदार नंदलाल सिंह, नायब तहसीलदार पवन सिंह, अभिषेक सिंह, लेखपाल अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें