फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण में 1153 करोड़ रुपये हुए खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड मुंबई की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को अमवार पहुंची, जहां निर्माणाधीन कनहर सिंचाई निर्माण परियोजना का जायजा लिया और दिए गए 727 करोड़ रुपये धन के खर्च का ब्यौरा भी लिया। जिसकी रिपोर्ट नाबार्ड की ओर से शासन को भेजा जाएगा। मुख्य अभियन्ता गोविंद चंद्र ने बताया कि 1153 करोड़ रुपये अब तक निर्माण कार्यों में खर्च हो चुके हैं। वर्तमान में परियोजना निर्माण के लिए धन का अभाव बताया।
विज्ञापन

नावार्ड के एजीएम राजेश यादव, मैनेजर महेश्वर दास, नावार्ड के सलाहकार बीएल सचान तथा पीके गुप्ता ने निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। सबसे पहले चोपन ब्लॉक के कुड़वा गांव में निर्माणाधीनू सुरंग नहर, नल के निर्माण कार्यों को देखा। उसके बाद कोलीनडूबा में हो रहे निर्माण कार्यों को देखा। इसके बाद नदी के मध्य बन रहे बांध का अहम हिस्सा स्पिलवे का स्थलीय निरीक्षण किया। पुनर्वास कॉलोनी, मिट्टी बांध, साईफन नहर आदि निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और नावार्ड से मिले धन की उपयोगिता को देखा। नाबार्ड के एजीएम राजेश यादव ने बताया की नाबार्ड से दिए गए 727 करोड़ की धनराशि की उपयोगिता का निरीक्षण किया गया। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा। मुख्य अभियन्ता गोविंद चंद्र ने बताया कि परियोजना निर्माण में अब तक नाबार्ड से 727 करोड़ और राज्य सरकार से 426 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि 1201 करोड़ रुपये की डिमांड की गयी है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विजय कुमार, जितेंद्र कनौजिया, सत्यप्रिय, रामाशीष चौरसिया, हेमन्त वर्मा, सहायक अभियन्ता एके सिंह, शशिकांत सिंह, संजय गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, कार्यदाई संस्था के सीनियर जीएम ए राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें