फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए ठेकेदारों ने घेरा परियोजना गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । अनपरा स्थित लैंको पावर के मुख्य द्वार पर अनपरा कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी बैनर तले ठेकेदारों ने बकाये भुगतान की मांग को लेकर परियोजना गेट को जाम कर दिया । काफी जद्दोजहद के बाद परियोजना अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन पर बैठे ठेकेदार माने।
विज्ञापन

अध्यक्ष राम किशुन सिंह यादव ने बताया कि लैंको पावर कारपोरेशन का कार्य सन् 2011-12 में पूर्ण हो चुका था। तब से आज तक ठेकेदारों के बकाये करोड़ों रुपये भुगतान नहीं हो पाया। ठेकेदारों के भुगतान को लेकर लैंको प्रबंधन लगातार टाल मटोल कर रहा हैं। मीडिया प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि भुगतान न होने पर ठेकेदारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिससे बाध्य होकर ठेकेदारों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा । बालकेश्वर सिंह व नरेश यादव ने कहा कि भुुुुुुगतान न होने की दशा में आंदोलन चालू रखा जायेगा। अनपरा थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के हस्तक्षेप से लैंको प्रबंधन के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी व एचआर हेड एसके द्विवेदी व एसोसिएशन के प्रतिनिधि के मध्य वार्ता हुई। यह निर्णय लिया गया कि लैंको प्रबंधन को दो दिन का समय दिया जाए। यदि सोमवार तक ठेकेदारों के भुगतान के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो आगामी मंगलवार को पुन: आंदोलन शुरू किया जाएगा। वार्ता प्रतिनिधिमंडल में रामकिशुन सिंह यादव, राजेश यादव, बालकेश्वर सिंह, संजय त्रिपाठी, संजीव श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, तैयब अंसारी, श्याम मिलन वैसवार, बबलू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें