फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार काटे जाने से भड़के व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। शुक्रवार सुबह तार काटे जाने से भड़के कारोबारियों ने एनटीपीसी के ज्वालामुखी सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। धरना और नोकझोंक की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले का शांत कराया। एनटीपीसी के ज्वालामुखी सब स्टेशन से राजीव गांधी मार्केट ज्वालामुखी आवासीय परिसर सहित कई सरकारी एवं निजी संस्थानों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बीते दिनों कई दिनों से ओवरलोड के चलते सब स्टेशन के टीपीएन सहित कई उपकरण जल गए। जांच पर पता चला कि कटिया कनेक्शन के चलते यह स्थिति निर्मित हो रही है। शुक्रवार को सब स्टेशन के इंजीनियर जमाल खान के साथ कर्मी कटिया कनेक्शन काटने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर राजीव गांधी मार्केट के आसपास व्यवसाय करने वाले लोग एकजुट हो विरोध करने लगे। विरोध पर कर्मी लौट गए लेकिन एकत्रित हुए लोग सब स्टेशन में घुस गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ लोग धरने पर बैठ गए। सूचना के बाद पुलिस के एनटीपीसी नगर प्रशासन कई अधिकारी मौके पहुंचे। व्यवसायियों को कहना था कि उनको रोजगार के लिए बिजली चाहिए वही अधिकारियों का कहना था कि कटियामारी के चलते किसी समय सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर एवं उपकरण जल सकता है। बाद में दोनों पक्षों की एक बैठक हुई जिसमें व्यापारियों ने सब स्टेशन पर तैनात अधिकारी को हटाने की मांग की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फौरी तौर पर आपूर्ति बहाल करा कर समस्या का समाधान खोजने की बात कहकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें