फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। शिक्षा क्षेत्र घोरावल के प्राथमिक विद्यालय धनावल के पास खेल ग्राउंड पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय अध्यापक क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इस मैत्री क्रिकेट मैच में सात टीमों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ बीईओ उदयचंद्र राय ने किया। लीग मैच के बाद सातों टीमों के 22 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से फाइनल मैच के लिए दो टीमें गठित की गईं। फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों की एक टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन

हर ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की एक टीम का गठन किया जाएगा। सभी आठों टीमें जिला स्तरीय अध्यापक क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मैच में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षक खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया और जनपद स्तर पर खेलने वाली चयनित टीम के 16 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया गया। मैच का आयोजन इंदु प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, हिमांशु मिश्रा श्रवण द्विवेदी ने किया। अंपायर अभिषेक मिश्र, दिवाकर तिवारी रहे। कमेंट्री पीयूष रंजन शुक्ल ने की। यहां रविभूषण सिंह, अशोक त्रिपाठी, संजय मिश्रा, मायाकांत शर्मा, अनिल सिंह, मौलाना हिफाजत हुसैन, रामकिसुन सिंह, अवधेश कुमार, पीयूष रंजन शुक्ल इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें